Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘BJP’: जमशेदपुर महानगर भाजपा की टीम घोषित, बागबेड़ा, बारीडीह, घाघीडीह समेत कई मंडल अध्यक्ष बदले

Jamshedpur . झारखंड प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर महानगर भाजपा की टीम घोषित कर दी है. कमिटी में कुछ नए चेहरे शामिल किए गये हैं. साथ ही कुछ पुराने पदाधिकारियों को दूसरा दायित्व सौंपा गया है. वहीं जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत कई मंडल अध्यक्षों को बदल दिया गया. बदलने का कारण कार्यकाल पूरा होना तथा कई मंडल अध्यक्षों को हटाने का कारण खराब प्रदर्शन भी रहा है. हालांकि, पार्टी इसे स्वीकार नहीं कर रही है. महानगर कमिटी में संजीव सिंह को उपाध्यक्ष से महामंत्री बनाया गया. इसी तरह मानगो की रेणु शर्मा को पहली बार उपाध्यक्ष बनाया गया. मंत्री में शांति देवी एवं मिली शर्मा को पहली बार दायित्व सौंपा गया. पार्टी ने इस बार पूर्व कोषाध्यक्ष राजीव कुमार को बदल कर उनकी जगह कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा को प्रभार सौंपा.

इसी तरह पार्टी ने बागबेड़ा, सुंदरनगर, बारीडीह, घाघीडीह समेत कई मंडल अध्यक्षों को बदल दिया. बागबेड़ा में संजय सिंह को हटाकर वहां अश्विनी तिवारी को दायित्व दिया गया. इसी तरह घाघीडीह मंडल से संजीव शर्मा उर्फ बॉबी शर्मा को हटाकर आनंद कुमार को दायित्व दिया गया. इसी तरह सुंदरनगर में अमित मिश्रा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया. परसूडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज को बरकरार रखा गया. घोड़ाबांधा में भी दीपक पाल को नई जिम्मेदारी दी गई. बारीडीह मंडल अध्यक्ष भी बदला गया. वहां जीवन लाल और बर्मामाइंस में सुरज कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है.

Exit mobile version