Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ने किया राज्यपाल रघुबर दास का अभिनंदन

Jamshedpur. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष मंजीत सिंह गिल के नेतृत्व में सैकड़ों सिख समुदाय के लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास से मंगलवार को उनके एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात कर अभिनंदन किया. श्री सिंह ने राज्यपाल का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई खिलाकर किया. राज्यपाल रघुवर दास ने भी मंजीत सिंह गिल को बधाई दी एवं समाज में अच्छे काम करते रहने का सुझाव दिया.

राज्यपाल से मिलनेवालों में गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा, कदमा गुरुद्वारा के प्रधान बलदेव सिंह, बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह सोखी, नामदा बस्ती के अवतार सिंह, जगतार सिंह, रंगरेटा महासभा के कुलवंत सिंह सिद्धु, साहब सिंह, सुखदेव सिंह मिट्ठू, वरयाम सिंह बंटी, बिरसानगर के बलजीत सिंह, चरण कमल सिंह, सविंदर सिंह शिंदे, सुखविंदर सिंह लादेन, कुलदीप सिंह, ज्ञानी कुलवंत सिंह पहलवान, दलबीर सिंह फौजी, मंजीत सिंह, प्रताप सिंह, जसवंत सिंह एवं कई गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Exit mobile version