Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: बिष्टुपुर में भाजपा के नीरज सिंह ने लोगों के बीच बांटा आयुष्मान कार्ड

Jamshedpur : बिष्टुपुर बेलडीह ग्राम में रविवार को 300 लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया. भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह के चलित कार्यालय सेवा रथ के माध्यम से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के लाभुक के बीच आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, वृद्धा पेंशन जैसे केंद्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का पंजीकरण किया जा रहा है. वितरण समारोह के दौरान भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि आयुष्मान केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका देश भर में लोगों को लाभ मिल रहा है.

Exit mobile version