Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में शनिवार को ब्लॉक क्लोजर, सभी कर्मियों को आधे दिन की भरनी होगी छुट्टी

Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शनिवार 21 दिसंबर को जमशेदपुर प्लांट में एक दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. इस संबंध में शुक्रवार को प्रबंधन की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है. सर्कुलर के तहत सभी ट्रेनी, अप्रेंटिस, टीएमएसटी व फिक्सड टर्म कांट्रैक्ट कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे. ब्लॉक क्लोजर के लिए सभी कर्मियों को आधे दिन की छुट्टी भरनी होगी. जबकि आधे दिन का वेतन उन्हें सामान्य कार्यदिवस के रूप में मिलेगा. जिन कर्मचारियों की छुट्टी समाप्त हो चुकी है, वे बिना वेतन की छुट्टी में रहेंगे. जिन ट्रेनी, फिक्सड टर्म कांट्रैक्ट कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. उनका यह सामान्य कार्यदिवस होगा.

Exit mobile version