Jamshedpur. कदमा थाना अंतर्गत कपाली रोड स्थित एक आउट हाउस के परिसर में वृद्ध का शव पाया गया। मृतक की पहचान बिष्टुपुर बेलडीह ग्राम बस्ती निवासी सुनाधार नाग (62) के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इधर, कदमा थाना प्रभारी दिलीप यादव भी घटना स्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मृतक की साइकिल कपाली रोड के पास लावारिस हालत म3 मिली। मृतक की चार पत्नियां थी जिसमें तीन की मौत हो चुकी है।
बेटे विशाल ने बताया कि उनके पिता कुछ काम नहीं करते थे। कपाली रोड के एक क्वार्टर के आउट हाउस में रहने वाली दीपा राज से उनका अवैध संबंध था।वह अक्सर दीपा के घर आना जाना करते थे। सोमवार को भी दोपहर एक बजे वह घर से निकले थे। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना मिली। प्रारंभिक जांच में मुंह दबाकर हत्या की बात सामने आई हैं। परिजनों ने दीपा पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
