Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Bonus: Tata Steel के जीओआरसी व टीडीआर कैंटीन में हुआ 8.33 फीसदी बोनस, अधिकतम 20600 रुपये मिलेंगे

Jamshedpur. टाटा स्टील प्लांट के भीतर स्थित जीओआरसी व टीडीआर कैंटीन के कर्मचारियों का बोनस समझौता मंगलवार को संपन्न हुआ. कुल 41 कर्मचारियों के बोनस समझौता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत कर्मचारियों को 8.33 फीसदी बोनस मिलेगा. इसके तहत न्यूनतम 11800 रुपये और अधिकतम 20600 रुपये बोनस दिया जायेगा. कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में 3 अक्तूबर को बोनस की राशि को भेज दी जायेगी. समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से जुबिन पालिया, राजेश झा, टोडीवाला, कृपाल सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, शहनवाज आलम और संजीव तिवारी ने किया

Exit mobile version