Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: परसुडीह में सांढ़ का हमला, घर के बाहर झाड़ू लगा रही बुजुर्ग महिला पटककर मार डाला

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र के उत्तरी पूर्वी गदड़ा (बीच टोला) में सांढ़ के हमले से बुजुर्ग महिला रांधाय हेंब्रम की जान चली गई। बताया गया कि वह शुक्रवार सुबह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, तभी अचानक सांढ़ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इलाके में आवारा सांढ़ का आतंक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, परसुडीह-गदड़ा क्षेत्र में सांढ़ के हमलों की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Exit mobile version