Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पूर्वी सिंहभूम में 24 स्थानों पर आज से लगेगा कैंप

Jamshedpur. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर सुयोग्य लाभुकों से आवेदन के लिए शनिवार से कैंप लगाये जायेंगे. यह कैंप 10 अगस्त तक जारी रहेगा. ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों के अलावा जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में तीन, मानगो नगर निगम में 10, चाकुलिया नगर पंचायत में पांच तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्र में छह (कुल 24) स्थानों पर कैंप लगाये जायेंगे. इस योजना के तहत झारखंड सरकार ऐसी महिलाओं को जो गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रही है और उनकी आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है उन्हें प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी. राज्य की जो भी महिला इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, उन्हें इस योजना में आवेदन करना होगा.

Exit mobile version