Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

Jamshedpur. जमशेदपुर में तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने सिदगोड़ा के एग्रिको निवासी राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। राहुल सिंह पर फायरिंग और हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला प्रशासन की ओर से उसे 29 अक्टूबर तक जिले से तड़ीपार किया गया था। इसके बावजूद उसके क्षेत्र में घूमने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि तड़ीपार किए जाने के बावजूद राहुल सिंह क्षेत्र में घूम रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम उसकी लोकेशन ट्रेस की और सिदगोड़ा से उसका पीछा करना शुरू किया। पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए आगे बढ़ी। पीछा करने के दौरान राहुल सिंह को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के पास पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में एएसपी मुख्यालय-1 ऋषभ गर्ग के बयान पर सिदगोड़ा थाना में तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

Exit mobile version