Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur chhat Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य संपन्न, सूर्य मंदिर समेत शहर के छठ घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पुलिस-प्रशासन मुस्तैद

Jamshedpur. जमशेदपुर में छठ पर्व की धूम है. लोक आस्था के महापर्व छठ का पहला अर्घ्य (पहला अर्घ्य संध्या) आज शाम को दिया गया. श्रद्धालु बड़ी संख्या में नदी घाटों पर पहुंचे. जमशेदपुर के सूर्य मंदिर, स्वर्णरखा समेत अन्य नदी और तालाब घाट पर दोपहर बाद से ही महिलाएं दौरा और पूजा सामग्री लेकर पहुंच रही थीं. जैसे-जैसे दिन ढल रहा है, घाटों पर भीड़ और तेज़ी से बढ़ती गयी. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे. स्वर्णरेखा नदी के गांधी घाट सहित शहर के सभी प्रमुख घाटों पर एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) के जवान तैनात किए गए हैं.

सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. वही मंदिर के सरंक्षक मुख्यमंत्री रघुवर दास ने व्रतधारियों को छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, भारत वह अनोखा देश है, जहां डूबते और उगते सूर्य दोनों की पूजा होती है. यह हमारी आस्था व कृतज्ञता की प्रतीक परंपरा है। आज यह पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी श्रद्धा व उल्लास से मनाया जा रहा. भगवान भास्कर सभी के घरों में सुख, शांति व समृद्धि बरसाएं.

Exit mobile version