Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Company News: टाटा स्टील के एलडी-2 एण्ड स्लैब कास्टर विभाग में जेडीसी का शुभारंभ

Jamshedpur.टाटा स्टील के एलडी-2 एण्ड स्लैब कास्टर विभाग में वर्तमान कार्यकाल के लिए जेडीसी का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीओएम (एफपी) अनिल पुजारी उपस्थित थे. यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत जेडीसी सचिव आकांश्रा प्रिया ने सभी का स्वागत कर किया. इस मौके पर ज्वाइंट कनस्लेटेशन की ओर से आए प्रतिनिधि ने जेडीसी की कार्यशैली एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला. जेडीसी के मेम्बरों ने अपना परिचय दिया और यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम और कोषाध्यक्ष आमोद दुबे ने अपने विचारों को रखा. इसके बाद जेडीसी चेयरमैन और विभागीय चीफ हितेश शाह ने अपने विचारों को रखा एवं मुख्य अतिथि श्री पुजारी ने एलडी-2 के जेडीसी के विषय में अपने विचारो को रखा. कार्यक्रम के अन्त में जेडीसी वाइस चेयरमैन आरके झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर एलडी -2 के तमाम कमेटी मेम्बर एवं विभाग के समस्त हेड एवं समस्त जेडीसी के मेम्बर उपस्थित थे.

Exit mobile version