Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: सौरभ तिवारी के फेक फेसबुक आइडी को लेकर बिष्टुपुर साइबर थाना में शिकायत

Jamshedpur. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी का फेक फेसबुक आइडी बनाकर भ्रम फैलाया जा रहा है. डीपी में सौरभ का फोटो इस्तेमाल करके युवाओं को दूसरे स्थानों पर खेलाने और सेलेक्शन का झांसा दिया जा रहा है. इसे लेकर सौरभ तिवारी ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में इसकी लिखित शिकायत की है., सौरभ ने बताया कि पिछले सात दिनों से उनके पास अलग-अलग जगहों से फोन आ रहे है. बिष्टुपुर साइबर थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि सौरभ तिवारी अपने फर्जी फेसबुक आइडी की शिकायत की है. फिलहाल इसकी जांच चल रही है.

Exit mobile version