Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : बिजली समस्याओं के समाधान के लिए महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में बिजली विभाग से संबंधित जनहित के समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विधुत महाप्रबंधक से मिला. उनके साथ नौ सूत्रीय समस्याओं के निदान करने के लिए वार्ता की गई. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने महाप्रबंधक को वस्तू स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराई.

उपरोक्त सभी समस्याओं को महाप्रबंधक महोदय ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डन खान, राजीव मिश्र, सुदर्शन तिवारी, शमशेर आलम, मुन्ना मिश्र, रंजीत सिंह, सन्नी सिंह, सुशील घोष, अजय कुमार यादव, निखिल कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए.

महाप्रबंधक को सौंपा मांगपत्र 

Exit mobile version