Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: शराब दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य पकड़ाये, सरगना अब भी फरार

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन रोड की सरकारी शराब दुकान में चोरी के मामले में शामिल चार अपराधियाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद सोमवार को सभी को जेल भेज दिया गया. यह जानकारी डीएसपी तौकिर आलम ने दी. उन्होंने बताया कि पांच लोगों ने शराब दुकान का छत काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जब दुकानदार को सूचना मिली तो उसने बागबेड़ा थाना में केस दर्ज कराया था. केस दर्ज करने के बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी पीसी सिन्हा के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया.

इसके बाद अरुण प्रसाद, आकाश सिंह, सन्नी और संजय साह को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन गिरोह का एक शातिर अपराधी दीपक साहू उर्फ भगना अब भी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गये सभी अपराधियों के खिलाफ पूर्व से कई अपराधिक मामले दर्ज है.

Exit mobile version