Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur crime : शंकोसाई श्याम नगर में पूजा करने गयी थी महिला आधे घंटे में घर में हो गयी चोरी

Jamshedpur. उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई के श्याम नगर में सब्जी विक्रेता महिला सचमानना देवी के घर में दिनदहाड़े सुबह 10 बजे चोरी हो गई. चोरों ने घर में बैग में रखा नकद 10 हजार रुपया तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. घटना के समय महिला दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थी. जब लौटकर आयी, तो देखा बैग में रखा रुपया व गहना गायब है. महिला ने बताया कि उसके पति की 12 वर्ष पहले बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी. तब से वह डिमना रोड में मून सिटी के समीप सब्जी बेचकर बच्चों की परवरिश कर रही है.

Exit mobile version