
Jamshedpur.उलीडीह ओपी पुलिस ने मो. साकिब हुसैन उर्फ नागाड़ा को चोरी की तीन स्कूटी के साथ पकड़ा है. साकिब आजादनगर थाना क्षेत्र के जाकिरनगर के रहने वाला है. साकिब ने चोरी में अपने अन्य सहयोगियों की संलिप्तता की बात भी पुलिस को बतायी है. उसकी निशानदेही पर पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ओपी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को मानगो थाना क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी हो गयी थी. छानबीन के दौरान पता चला कि ओल्ड पुरुलिया रोड के मो. साकिब भी इसमें संलिप्त है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. इसके बाद उसने अलग-अलग जगहों से तीन स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर तीनों स्कूटी बरामद की गयी है.
