Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा रोड नंबर 5 में शिव मंदिर की दानपेटी का ताला ताेड़ कर नकद की चोरी, बागबेड़ा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Jamshedpur. बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-5 स्थित शिव मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ कर उसमें रखे रुपये की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. दानपेटी में लगभग दस हजार रुपये होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. घटना सोमवार देर रात की है. इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में मंदिर कमेटी के सचिव रमन खां ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के हॉल का निर्माण कार्य भी चल रहा है. चोर गिरोह के लोग पीछे के रास्ते से मंदिर में घुसे. उसके बाद मंदिर के भीतर रखे दान पेटी को निकाल, उसका ताला तोड़ कर उसमें से नकद रुपये और सिक्के की चोरी कर ली. दानपेटी को वहीं ईंट पर फेंक कर चले गये. अगले दिन जब मंदिर के पुजारी और पूजा करने के लिए श्रद्धालु आये तो मंदिर परिसर में दानपेटी को टूटा पाया. इसके बाद मंदिर कमेटी के लोगों को इसकी जानकारी मिली.

Exit mobile version