Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: जुगसलाई में कांग्रेस नेता पर फायरिंग मामले में सीसीटीवी फुटेज मिला, केस दर्ज

Jamshedpur. जुगसलाई नया बाजार में शुक्रवार रात कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह व भीड़ पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में जुगसलाई थाना में केस दर्ज किया है. इसमें अभिजित के बयान पर मोहित पांडेय, सन्नी सिंह,राहुल सिंह, मनीष सिंह और रॉकी मिश्रा को आरोपी बनाया गया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने दो-तीन युवकों को हिरासत में लिया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस को हमलावार का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. जिसमें दिख रहा है कि अपराधी फायरिंग कर भाग रहे हैं.

पुलिस ने फुटेज के आधार पर भी छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि शुक्रवार को कार व बाइक से आये युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. जिस वक्त घटना घटी उस वक्त अभिजीत सिंह भंडारा का आयोजन कर प्रसाद का वितरण कर रहे थे. गोली का छर्रा से बंटी रजक घायल हो गया. सूचना पर पहुंची जुगसलाई पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखा बरामद किया था.

Exit mobile version