Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: परसुडीह में बेखौफ अपराधियों ने युवक को ताबड़तोड़ मारी गोली, मौके पर दम तोड़ा

Jamshedpur. बेखौफ अपराधियों ने जमशेदपुर में फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. ताजा मामला परसुडीह के गदड़ा मेन रोड का है. यहां बाइक से जा रहे लोकनाथ ठाकुर उर्फ पुक्की (33) को बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. पुक्की तीन माह पूर्व ही जेल से निकला था. घटना सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे की है.

घटना के बाद पुक्की की मां मौके पर पहुंची और बेटे के शव को देख कर बिलख-बिलख कर रोने लगी. सड़क के बीच में पड़े शव के साथ लिपट कर पुक्की की मां ने बार बार पुलिस को बुलाने की बात की. लेकिन घटना के करीब डेढ़ घंटे के बाद परसुडीह और गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से दो खोखा और एक जिंदा गोली बरामद किया है. पुलिस ने पुक्की के शव को मौके से उठा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Exit mobile version