Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: उलीडीह कालिंदी बस्ती में चार घरों से पांच मोबाइल व गहनों की चोरी, पुलिस की रात्रि गश्ती पर लोगों ने उठाये सवाल

Jamshedpur.उलीडीह थाना अंतर्गत कालिंदी बस्ती में शनिवार की रात चोरों ने चार घरों से पांच मोबाइल व गहनों की चोरी कर ली. चोरों ने कालिंदी बस्ती में गंगा गोप का एक मोबाइल , उदय गोप का एक मोबाइल, अनिल गोप एक मोबाइल , सरस्वती गोप की काम की बाली, सुनीता कालिंदी का दो मोबाइल, ब्लूटूथ ,हेडफोन और चार्जर की चोरी कर ली. एक ही रात चार घरों से मोबाइल व गहना की चोरी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोग ने पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े किया. लोगों ने इसकी शिकायत उलीडीह थाना में की, लेकिन थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने शिकायत को अनसुना कर दिया. जिसके बाद लोगों ने रात्रि में खुद ही पहरा देने की बात कही.

Exit mobile version