Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime : फायरिंग व कारोबारियों से रंगदारी मांगने का मुख्य सरगना समेत चार गिरफ्तार

Jamshedpur. जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर स्थित कार के शोरूम के बाहर फायरिंग करने और कारोबारियों से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुख्य सरगना समेत चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में सिदगोड़ा सिंधु रोड निवासी सरगना प्रभास सिंह उर्फ नुनु सिंह, बिहार के बांका जिला निवासी अभिषेक सिंह उर्फ पंडित, शुभम सिंह और देवघर निवासी अमन सिंह उर्फ गोलू शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने फायरिंग की घटना में प्रयुक्त कार समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व पुलिस ने इसी मामले में शामिल दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था. जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि प्रभास सिंह ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मारूति शोरूम के बाहर फायरिंग करवाई थी. इसके बाद शहर के कारोबारियों से फोन पर रंगदारी मांग रहा था. इसको लेकर कई थानों में मामले भी दर्ज किए गए.

Exit mobile version