Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime : होमगार्ड जवान पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, बिष्टुपुर थाना में शिकायत

Jamshedpur.  सरायकेला में पदस्थापित होमगार्ड जवान ब्रजेश मुखी के खिलाफ मारपीट व छेड़खानी का आरोप है. यह आरोप लगाते हुए कदमा की युवती ने बिष्टुपुर थाना में की लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

युवती के अनुसार धातकीडीह हरिजन बस्ती में उसके रिश्तेदार के साथ ब्रजेश मुखी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. मारपीट भी करता था.

मंगलवार को वह रिश्तेदार के घर गयी थी, तो ब्रजेश मुखी ने उसके साथ भी मारपीट की. इस दौरान उसने गलत नीयत से छेड़खानी भी की.

Exit mobile version