Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: कांग्रेस नेता पर गोली चलाने वाले जुगसलाई के मोहित, राहुल और बागबेड़ा का रॉकी गिरफ्तार

Jamshedpur. जुगसलाई में कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सिंह पर फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जुगसलाई के मोहित पांडेय और राहुल सिंह, बागबेड़ा के रॉकी मिश्रा को गिरफ्तार किया है. रॉकी मिश्रा की निशानदेही पर पुलिस ने मोहित के पास से एक देशी पिस्तौल और खोखा बरामद किया है. इस कांड में संलिप्त मनीष सिंह समेत अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. सोमवार को यह जानकारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने दी.

सिटी एसपी ने बताया कि कांग्रेस नेता अभिजीत का राहुल, मोहित और रॉकी तीनों से कई बार विवाद हुआ था. रॉकी मिश्रा से झगड़ा भी हुआ था. उस वक्त दोनों ने एक-दूसरे को धमकी भी दी थी. इसके अलावे मनीष सिंह से भी विवाद था. 15 अगस्त को गाड़ी से टक्कर होने के बाद अभिजीत मोहित पांडेय के घर जाकर उसकी मां के साथ गाली-गलौज की थी. साथ ही माेहित को मारने की धमकी भी दी थी. इसी को लेकर सभी ने मिलकर अभिजीत को डराने के लिए फायरिंग की थी.

Exit mobile version