Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime:पारडीह के रामेश्वरनाथ शिव मंदिर के दानपेटी तोड़कर रुपये की चोरी

Jamshedpur.पारडीह सार्वजनिक रामेश्वरनाथ शिव मंदिर में गुरुवार की रात चोरी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने मंदिर में घुसकर दान पेटी को क्षतिग्रस्त कर दान पेटी से रुपए निकालक फरार हो गये. इस संबंध में मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मानगो थाना की पुलिस से शिकायत की. शिकायत मिलने पर मानगो थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जांच किया. इधर, जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी मंदिर पहुंचे. उन्होंने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की.

Exit mobile version