Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: कदमा रामनगर गांधी बस्ती से गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

Jamshedpur. कदमा थाना अंतर्गत रामनगर गांधी बस्ती में शनिवार की रात एक घर में छापामारी कर पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने गांजा विक्रेता रवि रजक को गिरफ्तार किया. कदमा थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने रवि रजक को रविवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया . इस मामले में कदमा थाना में थाना प्रभारी संजय सुमन के बयान पर रवि रजक, उसकी पत्नी अनीता रजक और बेटा आरजू रजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर रवि रजक के घर में छापामारी कर गांजा बरामद किया गया है. रवि रजक पूर्व में अवैध शराब की बिक्री करने के मामले में जेल जा चुका है. जेल से छूटने के बाद अब वह गांजा की बिक्री कर रहा था.

Exit mobile version