Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: उलीडीह के विकास गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, गालूडीह टोल प्लाजा से तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद, पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को पकड़ा

Jamshedpur. जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को हुई विकास गुप्ता उर्फ काना विकास के हत्याकांड मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है. गिरफ्त में आये आरोपियों में एमजीएम थाना क्षेत्र के ब्लू बेल्स स्कूल के समीप के रहने वाले उमेश दास (24), एमजीएम थाना क्षेत्र के ब्यू बेल्स स्कूल के समीप के रहने वाले धीरज शर्मा (18) और सीतारामडेरा के भुइयांडीह के रहने वाले सुकु कर्मचार को गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में जमशेदपुर एसएसपी ने उद्भेदन करते हुए बताया कि हत्याकांड मामले में तीनों की गिरफ्तारी गालूडीह टोल प्लाजा से की गयी है. इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है.

Exit mobile version