Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: बर्मामाइंस थाना से महज 50 मीटर दूर CRPF जवान के घर से 25 हजार नकद समेत 3 लाख की हो गयी चोरी

Jamshedpur. जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. अब चोर बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा घटना बर्मामाइंस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बंगला नंबर 12 बी की है. यहां चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यह बंगला सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. 5 फरवरी को मनीष कुमार तिवारी अपने परिवार संग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए हुए थे। गुरुवार को जब वे वापस लौटे, तो पाया कि उनके घर में चोरी हो हुई है.
चोरों ने बंगले से 25 हजार रुपये नकद समेत करीब तीन लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके. बावजूद इसके, थाने से महज कुछ कदम की दूरी पर हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Exit mobile version