Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, आरोपी सत्य प्रकाश गिरी को को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jamshedpur. सिदगोड़ा की युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और रुपये लेने का फरार आरोपी सत्य प्रकाश गिरी को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश और युवती का वर्ष 2020 में दोस्ती हुई थी. उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. सत्य प्रकाश ने गर्भपात कराया. युवती ने उसे मदद के तौर पर रुपये भी लोन लेकर दिया. बाद में सत्य प्रकाश ने दूसरी शादी कर ली. जब युवती को इसके बारे में पता चला तो उसने केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद महिला थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन की. केस सत्य होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Exit mobile version