Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime : तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, विदेश भेजने की कर रहे थे तैयारी

Jamshedpur. तेंदुए की खाल की तस्करी करने के आरोप में मेदनीनगर तीन शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार जाकिर हुसैन, दिनेश्वर यादव व विजय यादव पलामू के हैं. इससे पहले विभाग ने सोनारी के अशोक विश्वकर्मा, चाईबासा के साम कुजूर और पिंटू कुजूर ने जंगली जानवरों को मारने और उसकी खाल की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों के पास से वन विभाग ने जाल-फांस, जानवरों के खाल, हिरण का सींग, खरगोश की हड्डी, सियोल का दांत के अलावा अन्य वन उत्पाद बरामद किया है. मामले का खुलासा करते हुए डीएफओ सबा अहमद ने गुरुवार को बताया कि 15 अगस्त को जंगली जानवरों का शिकार करने के आरोप में सोनारी के अशोक विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने डालटेनगंज के जंगल में जानवरों का शिकार किए जाने की बात कही.

उसकी निशानदेही पर विभाग की टीम रेंजर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में तीन दिनों से डालटेनगंज में छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान जानवरों की खाल एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ उपरोक्त तीनों को गिरफ्तार किया गया. कई सालों से पलामू के जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार कर रहे थे. तेंदुए का शिकार करने के बाद खाल को जमशेदपुर भेजा गया था. यहां से खाल को तस्कर विदेश भेजने की तैयारी में थे. लेकिन इससे पहले ही वन विभाग ने खाल को बरामद कर लिया. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि जंगली जानवरों का शिकार करने का इनका बड़ा नेटवर्क है. इसमें स्थानीय लोग पैसे के लालच में इनकी मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि इस गिरोह में शामिल अन्य शिकारियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.

Exit mobile version