Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: परसुडीह के गदड़ा पुक्की हत्याकांड में दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur.परसुडीह के गदड़ा में पुक्की हत्याकांड में पुलिस ने राजन मिश्रा और मनीष मछुआ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हथियार व जिंदा गोली भी बरामद किया. इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने रविवार को एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि कौशल श्रीवास्तव और मनीष ने मिलकर पुक्की को गोली मारी थी. इस मामले में पुक्की की मां गायत्री ठाकुर ने परसुडीह थाना में मनीष कुमार, राजन मिश्रा, सूरज नाग, कौशल कुमार समेत अन्य के पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. सिटी एसपी ने बताया कि पुक्की अपने दोस्त रघुवीर पाठक के साथ बाइक पर कहीं जा रहा थे.

उसी दौरान बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास मनीष के भाई के साथ रोहित का झगड़ा हो गया. झगड़ा होने के बाद पुक्की और रोहित ने मिल कर मनीष के भाई और उसके दोस्तों को मिल कर पीटा. उसके बाद पुक्की और रोहित मौके से फरार हो गये. मारपीट के बाद मनीष मौके पर पहुंचा और घायल भाई का इलाज कराया. इलाज के बाद मनीष अपने दोस्तों के साथ रोहित के घर पर पहुंच कर उसकी मां- बहन के साथ गाली गलौज और मारपीट की. जब पुक्की को इसकी जानकारी मिली तो वह रोहित के घर पहुंचा, लेकिन लड़कों की भीड़ देख कर वापस जाने लगा. इस दौरान पुक्की को मनीष ने देख लिया. उसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ उसे पकड़ने के लिए दौड़ाया. भागने के दौरान गदड़ा विकास मैदान के पास मनीष ने पुक्की की गोली मार कर हत्या कर दी. मनीष और पुक्की का पूर्व में भी कई बार विवाद हो चुका है. दोनों के बीच हुई मारपीट मामले में पुक्की जेल भी जा चुका है.

Exit mobile version