Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: शराब दुकान का छप्पर काट कर दो लाख नकद व शराब की चोरी, बंद था सीसीटीवी कैमरा

Jamshedpur. परसुडीह के नामोटोला केनाल के पास सरकारी शराब दुकान का छप्पर काट कर शराब और कैश काउंटर से दो लाख रुपये चोरी कर ली गयी. घटना सोमवार देर रात की है. सूचना पर परसुडीह पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. सोमवार की रात को दुकान को दस बजे बंद किया गया था. जब संचालक ने सुबह दुकान खोला तो देखा कि दुकान का छप्पर काटा हुआ है. साथ ही कैश काउंटर का दराज गायब है. इसके अलावे कई शराब की बोतल भी पेटी से गायब है. उसके बाद परसुडीह पुलिस को जानकारी दी गयी. दुकान संचालक को पुलिस ने बताया कि सोमवार को दो लाख 66 हजार रुपये की बिक्री हुई थी. पुलिस ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है. लेकिन एक भी कैमरा ऑन नहीं है.

Exit mobile version