Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: जवाहरनगर में दो युवकों ने की फायरिंग, तलाश रही जुटी पुलिस

Jamshedpur. मानगो के जवाहरनगर में शुक्रवार रात फायरिंग की वारदत हुई. दो युवकों ने सादाब पर फायरिंग की. हालांकि, गोली किसी को लगी नहीं. फायरिंग के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले. सूचना पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मो. सादाब के अनुसार, शुक्रवार की रात घर से कुछ दूरी पर बैठा था. इसी बीच दो युवक पहुंचे और फायरिंग कर दी. किसी से विवाद नहीं है. संभवत: फायरिंग के पीछे शहादत खान की साजिश प्रतीत होती है. उलीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस मो. सादाब के मोबाइल की भी जांच कर रही है. इधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कर रही है. मो. सादाब का रुपये को लेकर कई लोगों से विवाद है. ऐसे में गोली किसने और क्यों चलायी? इसका पता लगाया जा रहा है. हमलावर का पता लगाया जा रहा है.

Exit mobile version