Jamshedpur. गोलमुरी रामदेव बगान में सोमवार की रात पुलिस ने शातिर बदमाश करण सिंह उर्फ जसकरण के घर में छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया. करण सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके घर की जांच की तो कमरे में एक प्लास्टिक के कैरेट में पुलिस ने पिस्तौल और तीन गोली बरामद की. इस संबंध में गोलमुरी थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह के बयान पर करण सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गोलमुरी थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को करण सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार करण सिंह शातिर बदमाश है. पूर्व में भी उसपर केस दर्ज है. गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात छापामारी कर करण सिंह को गिरफ्तार किया गया है.
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में पिस्तौल व तीन गोली के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने छापामारी कर पकड़ा
