Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : अपराधी साहिल गिरफ्तार, आधा दर्जन हॉफ मर्डर समेत 9 मामले, भेजा गया जेल

जमशेदपुर. गोलमुरी और कपाली थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधी मो. साहिल उर्फ राजा (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं उसके पास से देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ बरामद किया है. एसपी ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया.

उन्होंने बताया कि साहिल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. छापेमारी के लिए टेल्को और गोलमुरी थाना की संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें साहिल गोलमुरी गड्डा स्कूल के पास अपराध करने के लिए आया हुआ था. उसे गोलमुरी से गिरफ्तार किया गया. वहीं उसके निशानदेही पर टेल्को के बारीनगर स्थित उसके किराये के मकान से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली और चापड़ बरामद किया गया.

एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि कुख्यात अपराधी पर कुल 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 6 से 7 मामले हॉफ मर्डर से संबंधित हैं. उन्होंने बताया कि अपराधी हथियार का भय दिखाकर अपराधिक घटना को अंजाम देता था. फिलहाल अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Exit mobile version