Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Cyber Crime: जमशेदपुर में मुनाफे के चक्कर में साइबर गिरोह के शिकार हो रहे लोग, अब टेल्को में फायदे का झांसा देकर ठग लिये 30 लाख रुपये

Jamshedpur. टेल्को खड़ंगाझाड़ में रहने वाले एक व्यक्ति से साइबर गिरोह ने 30 लाख रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में पीड़ित ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार साइबर गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देकर 35 प्रतिशत मुनाफा का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया. गिरोह के सदस्य ने कारोबार में पूंजी लगाने के लिये लोन देने का भी झांसा दिया. जिसके बाद उन्हें एक वाट्सअप ग्रुप से जोड़ दिया. फिर प्ले स्टोर से ओ ट्रेडर एप्प डाउन लोड करने की बात कही. फिर गिरोह के सदस्यों ने फोन कर उन्हें पूंजी लगाने के लिये प्रेरित किया. जिसके लिये कंपनी से लोन दिलाने की बी बात कही. उसके बाद सर्विस टैक्स,लोन पार्ट,टेक्स के नाम पर 30.54 लाख रुपये की ठगी कर ली. साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Exit mobile version