Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साइबर पुलिस ने भाजपा नेता विकास सिंह काे भेजा नोटिस

Jamshedpur. मंत्री बन्ना गुप्ता का कथित तौर पर वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था. इस दौरान उस वीडियो पर कमेंट विकास सिंह के द्वारा किया गया था. इसे लेकर साइबर थाना बिष्टुपुर की ओर से भाजपा नेता विकास सिंह को नोटिस दिया गया है. 14 अगस्त को साइबर थाना में पहचान पत्र के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया गया है. सोमवार को विकास सिंह ने पुलिस की नोटिस को रिसिव किया.

वहीं दूसरी ओर विकास सिंह ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अश्लीलता फैलाकर पूरे झारखंड प्रदेश को शर्मसार किया था. वीडियो को जिला प्रशासन ने एफएसएल जांच के लिए रांची भेजा था. लेकिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपना पावर दिखा कर एफएसएल मशीन खराब होने की बात कहलवा दी. जनता के सामने सच्चाई लाने के लिए वह लगातार सोशल मीडिया और अखबार के द्वारा एफएसएल रिपोर्ट की मांग कर रहे है. लेकिन रिपाेर्ट को लेकर कोई चर्चा नहीं है.

Exit mobile version