Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : दीपक बने परिवर्तन निर्माता सह जमशेदपुर के नगर दूत

जमशेदपुर.  धावक दीपक कुमार को अंतरराष्ट्रीय संस्था डब्ल्यूआरआरआईसी अरोक्कियम फाउंडेशन ने परिवर्तन निर्माता (चेंज मेकर) बनने का निमंत्रण दिया है.

संस्था के संस्थापक और निदेशक अपू दास ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दीपक की सक्रियता और समाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ा उनका योगदान संगठन के लिए प्रेरणादायक है. उन्‍होंने बताया कि दीपक का जुड़ाव हमेशा स्वस्थ रहें संदेश को विश्वभर में पहुंचाने में सहायक होगा. फाउंडेशन की ओर से आयोजित पैदल चलो, दौड़ो और साइकिल चलाओ उत्सव में (डब्ल्यूआरआरआईसी) कार्यक्रम ने बीते तीन वर्षों में वैश्विक पहचान बनाई है.

बीते वर्ष आयोजित इस आयोजन में दुनिया भर के 47 देशों से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इस बार यह आयोजन 12 से 18 अक्तूबर तक आयोजित होगा. इसमें दुनिया भर से चुने गए शीर्ष 56 प्रतिभागियों को ट्रॉफी और ई-प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा. वहीं शीर्ष 500 प्रतिभागियों को फिनिशर पदक देकर सम्मानित किया जाएगा.

Exit mobile version