Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों को सूचीबद्ध कर सम्मान राशि देने की मांग

Jamshedpur. आदिवासी स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पारंपरिक स्वशासन ग्राम प्रधान समिति चांदपुर पोटका के बैनर तले उपायुक्त से मिला व मांग पत्र सौंपा. ज्ञापन में स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों को अविलंब सूचीबद्ध किया जाये और उन्हें सरकार की ओर से दी जा रही सम्मान राशि देने सुनिश्चित की जाये. समिति के उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में माझी बाबा, नायके, घटवाल, जोग माझी, कुड़ाम नायके, डाकुवा, नाया, दिउरी, पारानिक आदि स्वशासन व्यवस्था को चलाने वाले प्रमुख हैं.

Exit mobile version