Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: जमशेदपुर की डॉ मौसमी पॉल बनीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष

Jamshedpur. जमशेदपुर की डॉ मौसमी पॉल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (सत्र 2024-25) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष चुनी गयी हैं. जबकि दुमका के मनोज सोरेन परिषद के प्रदेश मंत्री के चुने गये हैं. इनका चयन शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय किया गया. चुनाव अधिकारी प्रदेश छात्रा प्रमुख प्रो पुष्कर बाला ने परिणाम की घोषणा की. दोनों पदाधिकारी धनबाद में तीन से पांच जनवरी 2025 को आयोजित होने वाले 25वें प्रदेश अधिवेशन में अपना कार्यभार संभालेंगे.

डॉ मौसमी पॉल जमशेदपुर की निवासी हैं. वर्तमान में वे लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष हैं. इनके 20 से अधिक शोध पत्र विभिन्न पत्रिकाओं एवं सेमिनारों में प्रस्तुत किये जा चुके हैं. महिला सशक्तीकरण के विभिन्न कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन करने के साथ-साथ कोल्हान विभाग में संगठन कार्य को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका रही है. डॉ पॉल वर्ष 2015 से विद्यार्थी परिषद से जुड़ी हैं. इससे पूर्व वे शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में चाईबासा नगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं. वर्तमान में वे परिषद में झारखंड की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. यह जानकारी प्रदेश कार्यालय मंत्री शुभम पुरोहित व गुड्डू ने दी.

Exit mobile version