Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : एलबीएसएम कॉलेज की डॉ. मौसमी पॉल बनीं वीमेंस यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट सदस्य

Jamshedpur : जमशेदपुर एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर की अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल को झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने वीमेंस यूनिवर्सिटी का सिंडिकेट सदस्य मनोनीत किया है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके झा ने इसे पूरे शिक्षा जगत के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. मौसमी पॉल का लंबा अनुभव, उनकी नेतृत्व क्षमता और अकादमिक योगदान निश्चित रूप से वीमेंस यूनिवर्सिटी की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

डॉ. झा के साथ-साथ कॉलेज के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने इस सम्मान के लिए डॉ. मौसमी पॉल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. डॉ. अशोक कुमार झा ने उन्हें सिंडिकेट सदस्य मनोनीत किये जाने पर विश्वास जताया है कि विश्वविद्यालय के अकादमिक और प्रशासनिक कार्यों में सकारात्मक बदलाव लाएंगी.

डॉ. मौसमी पॉल के पास शिक्षा के क्षेत्र में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उनकी  तीन एडिटेड बुक और ‘म्यूरियल स्पार्क’ नामक एक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है. 40 से अधिक शोधपत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं. वर्तमान में इंटरनेशनल जर्नल (Universal Research Journal) की एडवाइजरी बोर्ड मेंबर हैं.

भार्गव फाउंडेशन और जीकेएसएस जैसे संस्थानों की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित जा चुका है. 20 मार्च 2025 को उन्हें नेशनल गैलेक्सी ब्रह्माकुमारी माउंट आबू की ओर से ‘शिव शक्ति’ नेताओं के रूप में भारत की 101 महिला उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं में शामिल किया गया.

Exit mobile version