Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य को लेकर ब्लॉक लिया जाएगा, जिस कारण रांची रेलमंडल से परिचालित होने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 12, 13 नवंबर को आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी।
टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 12 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 10, 11, 14 और 15 नवंबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट विलंब से हटिया से रवाना होगी।
