Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur ‘Durga puja’: 12 लाख की लागत से बनेगा एग्रिको पूजा समिति का पंडाल, हुआ भूमिपूजन

Jamshedpur. एग्रिको पूजा समिति का दुर्गा पूजता पंडाल 12 लाख की लागत से बनेगा. शनिवार को एग्रीको पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा का भव्य मंडप बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया. कोंटाई (पश्चिम बंगाल) के 40 कारीगरों की टीम मंडप बनायेगी. माता दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के लिए बेल्दा (पश्चिम बंगाल) के कारीगरों से भी संपर्क साधा गया है, जिसमें 1.30 लाख रुपये लगेंगे. भूमि पूजन में अध्यक्ष वाइपी सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अचिंतम दास गुप्ता, महामंत्री आशुतोष सिंहसमेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे.

Exit mobile version