Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Durga puja: साकची धालभूम क्लब में मारवाड़ी महिला मंच के डांडिया धमाल में दिखा जश्न का माहौल, भक्ति और उल्लास में डूबे लोग

Jamshedpur. जमशेदपुर नवरात्र के उल्लास में डूबा है. जैसे-जैसे शाम ढल रही है, मां की आरती के साथ रास गरबा, डांडिया की गूंज चारों और गूंज रही है. साकची धालभूम क्लब में मारवाड़ी महिला मंच द्वारा आयोजित डांडिया धमाल में हर उम्र के लोग थिरकते दिखे. पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिला, पुरुष, युवा, बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए. माता की आराधना के साथ डांडिया शुरू हुआ. कार्यक्रम में बच्चे युवा और बुजुर्ग सभी ने खूब आनंद लिया. समाज के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में पांच ग्रुप में प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं. पांचों ग्रुप में बेस्ट डांसर और बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार दिया गया. अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में जया डोकानिया, लता अग्रवाल, प्रभा पाडिया, सीमा जवानपुरिया मीरा अग्रवाल, विभा दुधानी, सीमा अग्रवाल, सरस्वती अग्रवाल समेत अन्य बहनों का योगदान दिया.

Exit mobile version