Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Durga puja: एसडीओ ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट व विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

Jamshedpur: उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को शुक्रवार को एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने बागबेड़ा बडौदा घाट एवं विसर्जन मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण में उनके साथ नगरपालिका के पदाधिकारी, बिजली विभाग के अधिकारी, जमशेदपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीएसपी विधि व्यवस्था व बागबेड़ा थाना प्रभारी भी मौजूद थे. इस दौरान पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गापूजा कमेटी के महासचिव ललन यादव, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा, केंद्रीय सदस्य तापस चटर्जी, संयुक्त सचिव श्याम शर्मा समेत अन्य बड़ौदा घाट पहुंचे थे. ललन यादव ने बड़ौदा घाट व विसर्जन मार्ग पर समुचित प्रकाश व्यवस्था करने की बात कही.

Exit mobile version