Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur East Chunav: जमशेदपुर पूर्वी के लिए साकची में खुला भाजपा का कार्यालय, प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू का प्रचार अभियान पकड़ेगा जोर

Jamshedpur. भाजपा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल कार्यालय का विधिवत उदघाटन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरुदेव सिंह राजा ने संयुक्त रूप से किया. उदघाटन समारोह में मौजूद सभी साकची पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुलवंत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं को दिन रात एक कर अपने पार्टी के प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से ताकत झोंकनी है और साकची पूर्वी मंडल पूरे विधानसभा में सबसे अव्वल मंडल उभर कर सामने आए.

गुरुदेव सिंह राजा ने कहा कि साकची मंडल के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन हर चुनाव की तरह ही बेहतरीन रहेगा. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को डोर टू डोर जाने का आह्वान किया. इस मौके पर निर्भय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करने में लग जाये क्योंकि बूथ मजबूत रहेगा तो चुनाव में बेहतरीन परिणाम भाजपा पार्टी ला सकती हैं. समारोह में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, हेमंत साहू, अमित अग्रवाल, बलवंत सिंह, रविन्द्र सिंह रिंकू आदि सदस्यगण उपस्थित थे. मंच का संचालन अंकित मोदी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लकी कौर ने दिया.

Exit mobile version