Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur East Election: जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी ने डाॅ अजय और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एक साथ आये, कहा पार्टी में कोई अंतर विरोध नहीं, रघुवर दास व उनके बेटे पर बोला हमला

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी ने डाॅ अजय कुमार और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे व कांग्रेस का वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद ने संयुक्त रुप से रविवार को सिदगोड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पार्टी एकजुट है और प्रत्याशी और जिलाध्यक्ष के बीच कोई अंतरविरोध नहीं है. डाॅ अजय ने कहा कि रघुवर दास की बहू जब अपने पति ललित दास एवं परिवार के अन्य सदस्यों पर अंकुश नहीं लगा पायी है तो जमशेदपुर पूर्वी की जनता को कैसे सुरक्षा प्रदान कर पाएगी. इसकी क्या गारंटी है. यह सबसे बड़ा सवाल है.

रघुवर दास के साहबजादे की कारनामो की बात करें तो इसकी एक लंबी फेहरिस्त है. आज मैं उनके कुछ कारनामों के संबंध में आपको बताना चाहूंगा. डा ॅअजय ने कहा कि 7 जुलाई को ओडिशा के राज्यपाल के बेटे और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास’ के पति ललित दास ने पुरी राजभवन में तैनात अधिकारी बैकुंठ प्रधान के साथ राजभवन परिसर में मारपीट की थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ अजय पूरी तरह रघुवर दास और उनके बेटे ललित दास पर हमलावर रहे.

Exit mobile version