Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: पूर्वी-पश्चिमी जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी का बेहतर समन्वय बनाने को लेकर संयोजक बनाये गये भाजपा नेता अभय सिंह

Jamshedpur. भाजपा नेता अभय सिंह को जमशेदपुर पूर्वी व जमशेदपुर पश्चिम का संयोजक बनाया गया है. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर सांसद सह प्रदेश महासचिव आदित्य साहु ने अभय सिंह के नाम की घोषणा की. जमशेदपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह को पिछले दिनों पार्टी ने घाटशिला विधानसभा का चुनाव प्रभारी बनाया था. इसके साथ ही वे हजारीबाग जिला के भी प्रभारी हैं. अभय सिंह ने कहा कि पूर्वी-पश्चिमी जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी व पदाधिकारियों का बेहतर समन्वय बने, इसको लेकर मजबूती के साथ काम करेंगे. पूर्वी-पश्चिमी विधानसभा की सीट से जीत मिलना झारखंड में एनडीए की सरकार बनने की गारंटी है.

Exit mobile version