Jamshedpur.जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के लिए उनके प्रतिनिधि एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह ने शनिवार को नामांकन फॉर्म खरीदा. डॉ अजय कुमार के 24 अक्तूबर को नामांकन करने की उम्मीद है. झारखंड के मंत्री बन्ना गुप्ता के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा गया. बन्ना गुप्ता के लिए चार सेट में नामांकन फॉर्म खरीदा गया है. नामांकन फॉर्म खरीदने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता भी थे. इस दौरान सभी ने मंत्री बन्ना गुप्ता की जीत का दावा किया और कहा कि विकास काम के बल पर ही जनता के बीच बन्ना गुप्ता ने जो काम किया है, उसके बदले जनता वोट करेगी.
Jamshedpur Election: मंत्री बन्ना गुप्ता व डॉ अजय कुमार के लिए खरीदा नामांकन पत्र, 24 अक्टूबर को कर सकते हैं दाखिल
