Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी बोले, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप पर करें

Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने कहा कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल एप पर करें. चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी या उनके समर्थकों द्वारा आपसी शत्रुता या घृणा उत्पन्न करने वाले वाक्य/शब्द या सोशल मीडिया कंटेट, जिसमें फोटो, वीडियो के माध्यम से आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की स्थिति उत्पन्न की जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0657- 2440111, 2221717, 2221718 परभी कर सकते हैं. सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के संपर्क नंबर 9065166481(व्हाट्सएप नंबर) पर भी फोटो/ वीडियो भेजते हुए शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Exit mobile version