Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Election: जुगसलाई से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी ने किया नामांकन, जुलूस में शामिल हुए समर्थक

Jamshedpur. झामुमो प्रत्याशी और वर्तमान विधायक मंगल कालिंदी ने सोमवार को जुगसलाई विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन से पहले उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद हजारों समर्थकों के साथ गाजे-बाजे के साथ वे साकची रवींद्र भवन के पास स्थित मैदान पहुंचे. पटमदा, बोड़ाम, छोटागोविंदपुर, परसुडीह समेत अन्य जगहों से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगल कालिंदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. मंगल कालिंदी समर्थकों के साथ पैदल विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे और अपना पर्चा दाखिल किया. नामांकन के बाद मंगल कालिंदी ने अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी ईमानदारी और विकास कार्यों को देखते हुए क्षेत्र की जनता उन्हें फिर से अपना आशीर्वाद देगी.

Exit mobile version